एसपी टाइम्स हिंदी - : टीवी
तारक मेहता शो जा रहा है लक्षद्वीप I एक दृश्यमय मजेदार यात्रा बन रही है
दंगल के शो नथ ज़ेवर या ज़ंजीर में शम्भू के दोस्त इंस्पेक्टर आर्यन की घर मे एंट्री
पसंदीदा शो नथ ज़ेवर या ज़ंजीर में महुआ और शम्भू की शादी के सीक्वेंस के
दौरान बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। धारावाहिक में नए किरदार इंस्पेक्टर आर्यन
की अब घर मे एंट्री हुई है।इंस्पेक्टर
आर्यन का रोल कर रहे अविनाश मिश्रा ने बताया कि शम्भू और महुआ की शादी में
मैं बाराती बनकर आया हूँ। शम्भू मेरा जिगरी यार है, मैं ढोल बजाते हुए आता
हूं, म्यूज़िक डांस का माहौल रहता है। घरवालों से मिलता  हूँ। महुआ और आर्यन
एक दूसरे को पसन्द नहीं करते हैं, ताना मारते रहते हैं। शम्भू का यह बचपन
का यार है उसके लिए कुछ भी करेगा। शम्भू को कुछ खतरा है, ऐसे में आर्यन
क्या करता है आपको दंगल टीवी पे नथ शो देखना होगा। अविनाश ने आगे बताया कि
पुलिस की वर्दी पहनते ही अच्छा लगता है।आर्यन का किरदार ह्यूमर भी रखता है
थोड़ा इंटेंस भी है। मैं मनोरजंन भी करूंगा और ड्रामा भी क्रिएट करूंगा।
राधे ने बताया कि आज हमारे घर मे शंभू भैया के दोस्त आर्यन की एंट्री
होने वाली है। अभी तक घर में कोई रिश्तेदार ही आ रहा था, अब एक पुलिसवाला
बाहर का आदमी आया है बेशक नया ट्विस्ट भी आएगा। बहुत दिनों बाद घर में
शांति आई है क्योंकि बूंदी घर से निकल गई है। अब शम्भू भय्या और महुआ की
खुशी खुशी शादी हो रही है।मैं बहुत खुश हूं क्योंकि बूंदी ने घर को तबाह कर
दिया था, मुझे मारा भी था, और अब वह निकल चुकी है। दर्शकों से कहूंगा कि
ऐसे ही हमारे शो नथ को प्यार देते रहिए क्योंकि ऑडिएंस की चाहत की वजह से
ही इसकी टीआरपी बढ़ती जा रही है।
तेजु का किरदार अदा कर रही शिवानी गोसाईं ने बताया कि आज शम्भू और महुआ
की दोबारा खुशी खुशी शादी हो रही है। पहली बार जो शादी हुई अच्छे से नहीं
हुई, उसके बाद कई सिचुएशन आ गई, दोनों अलग हो गए और एक बार फिर वापस साथ आए
हैं। अविनाश मिश्रा के आने से दर्शकों को नया फेस देखने को मिलेगा, वह
अच्छे एक्टर हैं उनका किरदार दमदार है।
पद्मा का रोल कर रही अंजना सिंह ने बताया कि आखिरकार सबके सामने शम्भू
और महुआ ने एक दूसरे को प्रोपोज़ किया और इन दोनों की शादी होने जा रही है
लेकिन इस सीक्वेंस के बाद दर्शकों को झटका भी लगने वाला है। नया किरदार
आर्यन चुलबुल पाण्डेय टाइप का किरदार है जिसे दर्शक अवश्य पसन्द करेंगे। आज
तक इस घर मे जितनी भी शादी हुई है कभी पूरी नहीं हो पाई है अब देखना होगा
कि यह शादी पूरी होती है या नहीं?
रमेश ठाकुर ने बताया कि घर मे महुआ और शम्भू की शादी के दौरान नए
किरदार की एंट्री हो रही है। आगे सीरियल में बड़ा तूफान आने वाला है। इस
हवेली पे कब्जा करने का मेरा शुरू से मकसद रहा है और उसी की तैयारी में लगा
हुआ हूं।   बता दें कि शो नथ
ज़ेवर या ज़ंजीर में अर्जित तनेजा, चाहत पाण्डे, अविनाश मिश्रा, अनुराग शर्मा
, वैभवी कपूर, प्रतिमा कनन , रवि गोसाई , अंजना सिंह, रश्मि गुप्ता, रिया
भट्टाचार्जी, ममता सोलंकी सहित कई कलाकार हैं। दंगल टीवी पर नथ ज़ेवर या
दंगल टीवी के शो नथ ज़ेवर या ज़ंजीर में तारा के रूप में रश्मि गुप्ता की एंट्री
टीवी के नम्बर 1 शो नथ ज़ेवर या ज़ंजीर के 150 एपिसोड कम्प्लीट हो गए हैं
वहीं इस सीरियल में अब एक नए किरदार तारा की एंट्री हो गई है। यह रोल रश्मि
गुप्ता निभा रही हैं। इनका पिछला शो था साथ निभाना साथिया 2, उससे पहले
गुड्डन तुमसे न हो पाएगा में अहम भूमिका निभा चुकी हैं।इस
रोल को पाकर बेहद एक्साइटेड रश्मि गुप्ता ने कहा कि दंगल टीवी के नम्बर वन
शो नथ में मेरी एंट्री हुई है। मैं बहुत उत्साहित हूं क्योंकि इसमे मेरा
लुक बिल्कुल डिफरेंट है।  इसमे मैं तारा के रूप में आ रही हूं, मेरा
कॉस्टयूम और ज्वेलरी काफी यूनिक है।  घाघरा
काफी खूबसूरत है और मेरे पास हमेशा एक रामपुरी चाकू रहता है। यह गेटअप
दर्शकों को आकर्षित करने वाला है क्योंकि सिर से पांव तक मैं ज्वेलरी में
लदी हुई हूँ। यह लुक ऑडियंस को शाहरुख खान स्टारर फिल्म अशोका में करीना
कपूर के लुक की याद दिला देगा। तारा फिलहाल बहुत ही पॉज़िटिव तरीके से घर मे
एंट्री मार रही है।  मैं नथ
उतराई की कुप्रथा में फंस जाती हूं और अपने आप को बचाने के लिए मै सरपंच जी
के पास आती हूँ और सरपंच जी से घर मे कुछ काम मांगती हूँ। शम्भू जो अब
सरपंच बनने वाले हैं, मैं उनसे मदद की गुहार लगाती हूँ। इस शो में महुआ का
रोल कर रही चाहत पाण्डेय मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं और हम शूट के दौरान
काफी मस्ती भी करते हैं।     महुआ
को जीवंत कर रही चाहत पाण्डेय ने बताया कि चुनाव आने वाले हैं और महुआ को
लगता है कि शम्भू की जान खतरे में है, इसलिए वह साए की तरह शम्भू के साथ
रहना चाहती है। हमारे शो में नए किरदार तारा की एंट्री हुई है, देखते हैं
इस के आने से क्या नया ट्विस्ट आता है।  तारा
गांव की लड़की है और मदद मांगने के लिए हमारी हवेली में आती है अब देखना
होगा कि वह सही में कोई मजबूर लड़की है या उसका इरादा कुछ और है। तारा का
रोल करने वाली रश्मि मेरी अच्छी दोस्त है तो उसके साथ काम करके अच्छा लग
रहा है।     चाहत ने आगे
बताया कि वर्षों से अम्माँ जी राजनीति में थी लेकिन इस बार शम्भू चुनाव
लड़ने के लिए आगे आए हैं। मैं बेहद खुश हूं कि हमारा शो नथ डेढ़ सौ एपिसोड
पूरे कर चुका है, हम चाहते हैं कि इसी तरह यह 500-1000 एपिसोड कम्प्लीट कर
ले। सभी दर्शकों का दिल से शुक्रिया।     शो
में रमेश ठाकुर का रोल कर रहे अनुराग शर्मा ने कहा कि आज के सीक्वेंस में
एक नए चेहरे ने एंट्री मारी है मुझे नहीं मालूम कि यह नया चेहरा क्या राज़
लेकर आया है। मगर शम्भू, अम्माँ जी, रमेश ठाकुर, अवतार की जिंदगी में भूचाल
आने वाला है। इस शो की शुरुआत नथ उतराई की कुप्रथा से हुई थी, इसी
कांसेप्ट पर पूरा शो बेस्ड है। हमारी हवेली में एक लड़की नथ उतराई से बचने
के लिए आती है और शम्भू पैसे देकर उसे आज़ाद करवा रहा है।देखा जाए तो आज के
ज़माने में ऐसी कुप्रथा की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। हम सबको महिलाओं का
सम्मान करना चाहिए।      अवतार
का रोल कर रहे रवि गोसाईं ने बताया कि शो के 150 एपिसोड पूरे होने पर तमाम
दर्शकों का धन्यवाद जिनके प्यार की वजह से हमारा शो नम्बर वन बना हुआ है।
शो के रेगुलर ड्रामा से अलग हटकर हम दर्शकों को इस सीरियल की मुख्य थीम से
एक बार फिर रूबरू कराना चाहते थे यानी नथ उतराई की कुप्रथा और इस बुराई को
दिखाना।  शम्भू इलेक्शन लड़
रहा है और अपने चुनावी मुद्दा में वह नथ उतराई के ईशु को सामने लाएगा और
कहेगा कि हम इस प्रथा को नकारते हैं, इसका बिल्कुल समर्थन नही करते। जब
हवेली में नई लड़की शम्भू और महुआ के पैरों पे गिर कर नथ उतराई से खुद को
बचाने की गुहार लगाती है तो दोनों उसके साथ खड़े हो जाते हैं। अम्माँ जी भी
बोलती हैं कि इसका फैसला नया सरपंच करेगा अर्थात मेरा बेटा शम्भू।  लेकिन
कहीं अंदर से अवतार और अम्माँ जी दकियानूसी भी हैं तो हमें अचम्भा भी होता
है कि अरे शम्भू ऐसा क्यों कर रहा है। मैं यही कहता हूं कि हमारा घर कोई
धर्मशाला नही है कि किसी को भी रहने दिया जाए लेकिन मेरी बात कोई सुनता नही
है। उस लड़की के पीछे कई राज हैं, जो आगे खुलेंगे कि वह किस मकसद से हवेली
में आई है। बता दें कि शो नथ
ज़ेवर या ज़ंजीर में अर्जित तनेजा, चाहत पाण्डे, अनुराग शर्मा , वैभवी कपूर,
प्रतिमा कनन , रवि गोसाई , अंजना सिंह, रश्मि गुप्ता, रिया भट्टाचार्जी,
ममता सोलंकी सहित कई कलाकार हैं। दंगल टीवी पर नथ ज़ेवर या जंजीर हर सोमवार
की ढाल में बसंत पंचमी पूजा स्पेशल एपिसोड एक टर्निंग पॉइंट लेकर आने वाला
है। एक तरफ तो यहां इस त्योहार का जश्न मनाया जा रहा है वहीं शिवराज को एक
खतरनाक बीमारी का पता चलता है, साथ ही चकोरी ने एक और घिनौना प्लान रचा है।
अब रसाल के लिए परीक्षा की घड़ी आने वाली है।
शिवराज का रोल कर रहे निशांत मल्कानी ने बताया कि सीक्वेंस यह
चल रहा है कि घर मे बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। सभी ने पीले
रंग के कपड़े पहन रखे हैं जिससे बसंत पंचमी की फीलिंग आएगी।  उसी वक्त शिवा
को यह पता चला है कि उसे एक खतरनाक बीमारी है। सिर्फ रसाल उसको बचा सकती है
लेकिन रसाल गर्भवती है।इसलिए शिवा उसको कुछ बता नहीं रहा है। क्योंकि रसाल
अगर अपना खून देगी तो उसके बच्चे को कुछ हो सकता है।  कनक चाहती है कि यह
बात सामने आए ताकि शिवा की ज़िंदगी बच सके और शिवा इस बात का खुलासा नही
होने देना चाहता है क्योंकि वह अपनी बहन रसाल के बच्चे के जीवन को खतरे में
डालना नही चाहता। शिवा को यह एहसास हो गया है कि उसके पास ज़्यादा दिन नही
है इसलिए वह कनक को इस तरह अकेला छोड़कर नही जाना चाहता। तो इसलिए वह चाहता
है कि जाने से पहले वह अपना अंश देकर जाए। यानी एक बच्चे का जन्म लेकिन
चकोरी यह प्लान करती है कि कैसे भी करके इन दोनों की सुहागरात न हो।  मेरी
पत्नी कमरे मे एक लेटर छोड़कर जाती है कि वह रसाल को सबकुछ बताने जा रही है।
शिवा दौड़कर उसे रोकने के लिए भागता है। दर्शकों को आगे यह देखने को मिलेगा
कि रसाल और शिवा का रक्षाबंधन का जो रिश्ता है उसका एक इम्तिहान होगा।
रसाल को अपने होने वाले बच्चे की जान और भाई शिवा की जान में से किसी एक को
चुनना होगा जो उसके किए परीक्षा  की घड़ी होगी। शिवा अपनी ज़िंदगी की
कुर्बानी देता है या रसाल अपने बच्चे की, आगे दर्शकों को यह बड़ा ड्रामा
देखने को मिलने वाला है।           रसाल का किरदार कर रही वर्षा शर्मा
ने बताया कि घर मे बसंत पंचमी का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शिवराज
रसाल के लिए ढेर सारा पकवान बनवाते हैं। डांस होता है। रसाल प्रेग्नेंट है
ऐसे में उसका मूड काफी बदलता है इसलिए शिवराज उसको काफी एंटरटेन करते हैं।
दर्शकों को दिल से आभार, उनके प्यार से ही हम मोटिवेट होते हैं।
चकोरी का किरदार कर रही नायरा बनर्जी ने कहा कि जैसा मेरा किरदार
है, मैं कुछ प्लान कर रही हूं। मेरे लिए किसी को मारने की योजना बनाना टीवी
देखने जैसा आसान है। अपनी एक बहु को ठिकाने लगाने की कोशिश कर रही हूँ।  मेरा क्राइम पार्टनर हमेशा कुछ गड़बड़ कर देता है, मैं उसे हर बार इतनी अच्छी
तरह समझाती हू लेकिन वह गलती कर देता है। इस सीक्वेंस में मैं इस घर मे
भेस बदल कर आई हूं। चकोरी क्या कर रही है यह ऑडिएंस तो जान पाएगी मगर
फैमिली वालो को नही पता है। इस शो में मैं 10-12 रूप में नजर आ चुकी हूं।  मेनका मेरी शागिर्द है, इस जनरेशन की लुटेरी दुल्हन है, मैं उस जनरेशन की
थी। सारी चीजें अपनी मुट्ठी में करने के लिए मैं प्लान रच रही हूं। जैसा
बाप था वैसा ही बेटा निकला, बाप के पास 3 बीवियां थीं बेटे के पास 2
पत्नियां हैं। मैं इन लोगों के बच्चे नहीं होने दूंगी यह प्रॉपर्टी मैं
किसी से शेयर नहीं करने दूंगी।
नायरा ने आगे कहा कि इस शो का मेरा किरदार दर्शकों के लिए काफी
आश्चर्यजनक है, मुझे एक ही शो में कई प्रकार के किरदार जीने का मौका मिला।
इसमे मैंने काफी लुक बदले हैं। मुझे यह शो करके काफी क्रिएटिव सैटिस्फैक्शन
मिलता है कुछ लोगों को बड़ा मजा आ रहा है कि नायरा यह भी कर सकती है।
मेनका का किरदार अदा कर रही शालिनी ने बताया कि यह मेरा चौथा शो है।
रक्षाबंधन मे मैं निगेटिव कर रही हूं। मैंने बहुत से दिल लूटे हैं और काफी
लड़कों के घर भी लूटे हैं। इस शो में मेरी एंट्री रसाल के पति समर की
गर्लफ्रैंड के रूप में हुई थी। लेकिन कुछ ऐसी चाल चली कि मैं शिवा की दूसरी
पत्नी बन गई हूं। मैं लुटेरी दुल्हन थी लेकिन अब मैं पॉज़िटिव हो गई हूं।
कनक का रोल कर रही वैशाली ने कहा कि बसंत पंचमी का उत्सव हम
खुशी खुशी मना रहे हैं लेकिन इन सब के बीच एक दुःख है कि शिवा को एक खतरनाक
बीमारी है, यह सच्चाई रसाल तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है लेकिन शिवा
उस तक यह खबर नहीं पहुंचने दे रहा है। प्रेग्नेंसी की वजह से रसाल का कुछ
खाने का मन नही कर रहा है, और मेरा मूड बहुत खराब है क्योंकि मेरा पति बहुत
बीमार है। उसे अपनी बहन रसाल से बेहद प्यार है अपनी बीवी से कम है।
मूंग सिंह का किरदार कर रहे सोनीर वडेरा ने बताया कि चकोरी और मेरी
वजह से घर में सारे क्लैश होते हैं। हम इस शो के विलेन हैं। मैं कनक को
किडनैप करने के बजाय मेनका का ही अपहरण कर लेता हूं। जब यह बात चकोरी को
पता चलती है तो वह मुझे डांटती है कि मुझसे कोई काम ठीक से नहीं होता।
बता दें कि चकोरी का रोल नायरा बनर्जी, शिवा का रोल निशांत मल्कानी कर
रहे हैं जबकि रतन अजय शर्मा प्ले कर रहे हैं। कनक का रोल वैशाली ठक्कर, समर
जेनरल एंटरटेनमेंट चैनल दंगल टीवी पर ३ जनवरी से एक नया धारावाहिक "रंग
जाऊं तेरे रंग  में " शुरू होने जा रहा है। इस फैमिली सोशल ड्रामा के लॉन्च
के अवसर पर शो के तमाम कलाकार मौजूद थे। यह सोशल ड्रामा लखनऊ के रहने वाले
लड़के के धनवान पाण्डेय परिवार और आजमगढ़ की गरीब लड़की वालों के चौबे परिवार
की कहानी है।  दंगल टीवी का
यह सातवां ओरिजिनल शो है। 'रंग जाऊं तेरे रंग में' एक ऐसा सीरियल है जिसमें
किस्मत का महत्वपूर्ण रोल होता है, जो दो परिवारों के जीवन को बदल कर रख
देता है।अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि इन दोनों परिवार के सदस्यों के
भाग्य में क्या लिखा है तो आपको ३ जनवरी तक इंतजार करना होगा। बॉलीवुड
और टेलीविज़न के मशहूर एक्टर सुदेश बेरी ने बताया कि इस परिवार का स्तम्भ
काशीनाथ पाण्डेय है। शो में काफी उतार चढ़ाव और टर्न व ट्विस्ट हैं जो
दर्शकों को एंटरटेन करेंगे। दंगल टीवी के इस शो के माध्यम से हम दर्शकों को
मनोरंजन देने के साथ साथ समाज को एक मैसेज भी देना चाहते हैं। पूजा
पाण्डेय का रोल कर रही दीक्षा धामी ने कहा कि मैं चुलबुली, सीधी सादी सी
बहु का रोल कर रही हूं। वह ससुराल में सभी से इतना प्यार करती है कि वह 2-3
साल से मायके नही गई है। उदित
शुक्ला ने कहा कि वह शो में सुदेश बेरी के बड़े बेटे अभिषेक पाण्डेय का रोल
कर रहे हैं जो बेहद जिम्मेदार लड़का है और परिवार के बिज़नस को संभाल रहा
है। करम राजपाल ने बताया कि वह शो में सुदेश बेरी के छोटे बेटे ध्रुव
पाण्डेय का रोल कर रहे हैं जो बड़ा शांत किरदार है। वह सब समझता है और माँ,
भाई, भाभी का लाडला है।     केतकी
कदम ने कहा कि वह सृष्टि चौबे नाम की बेहद सीधी सादी गांव की लड़की का
किरदार अदा कर रही हैं। सबका बहुत खयाल रखती है। मेघा रे ने बताया कि वह
धानी चौबे का रोल प्ले कर रही हैं जो पटाखा लड़की है। जो दिल मे होता है
बिंदास बोल देती है। कभी कभी लोगों को लगता है कि वह बदतमीज है मगर उसका
इरादा किसी को दुख पहुंचाना नहीं होता। चैतन्य
अदीब ने कहा कि वह शो की फीमेल लीड केतकी और मेघा के पिता सुरेंद्र चौबे
का रोल कर रहे हैं जो किसान है। वह बनारस का रहने वाला है और अपनी दोनों
बेटियों को पढ़ा लिखा कर काबिल बनाना चाहता है। और उनके लिए अच्छे वर की
तलाश में है, फिर कैसे काशीनाथ पाण्डेय से उसकी मुलाकात होती है और कहानी
आगे बढ़ती है इसके लिए आपको शो देखना होगा।  चैतन्य
अदीब ने आगे कहा कि यह शो कुछ अलग है। इसकी स्टोरीलाइन यूनिक है। ऑडियंस
ने इस तरह के ट्विस्ट और कहानी टेलीविजन में नही देखा होगा। जमीन से जुड़ी
हुई कहानी है, आम परिवार में जिस तरह की चीजें होती हैं, वैसा ही दिखाया
गया है इसलिए लोग इस कहानी से कनेक्ट करेंगे। काशीनाथ
पाण्डेय की बहन और अभिषेक व ध्रुव की बुआ का रोल कर रही मीना मीर ने बताया
कि बेहद अच्छी बुआ है। अपने भाई, भतीजों से खूब प्यार करती है, भाभी के
साथ भी उसका अच्छा रिलेशन है। यह ऐसा किरदार है जो परिवार में सबको जोड़ कर
रखता है।ध्रुव की मां
रुपा पाण्डेय का रोल कर रही उर्वशी उपाध्याय ने कहा कि मेरा किरदार ऐसा है
जिसे सजना सवरना काफी पसन्द है। पैसे काफी खर्च करती है, किचन बुआ संभाल
लेगी, मैं जीवन के मजे लेना चाहती हूं। रंग
जाऊं तेरे रंग में के बारे में बात करते हुए, दंगल टीवी के एमडी मनीष
सिंघल ने कहा, "हम दंगल टीवी के जरिये भारतीय दर्शकों से लंबे अर्से से
जुड़े हुए है और हम जानते हैं कि उन्हें किस तरह की कहानी जोड़े रखेगी। "रंग
जाऊं तेरे रंग में' एक सोशल ड्रामा है जो इस गहरी समझ को दर्शाता है कि
कैसे हमारे देश में शादी का अर्थ दो परिवारों का मिलन है, न कि सिर्फ दो
इंसानों का मिलन है।" शो में
सुरेंद्र चौबे का किरदार चैतन्य अदीब, गीता चौबे का रोल हिमाक्षी उज्जैन,
सृष्टि चौबे का किरदार केतकी कदम और धानी चौबे का रोल मेघा रे प्ले कर रही
हैं। वहीं पाण्डेय परिवार में काशीनाथ पाण्डे का रोल सुदेश बेरी, रूपा
पाण्डे का रोल उर्वशी उपाध्याय, बुआ का रोल मीणा मीर, अभिषेक पाण्डे का रोल
उदित शुक्ला, ध्रुव पाण्डे का रोल करम राजपाल और पूजा पाण्डे का रोल
दिक्षा धामी कर रही हैं। दंगल टीवी पर ये शो सोमवार से शनिवार रात ९.३० बजे